आम राय से चुने मंडल अध्यक्ष
रानीखेत : भाजपा मंडल चुनावों को लेकर जिला चुनाव प्रभारी, मंडल अध्यक्षों व मंडल चुनाव प्रभारियों की ब
By Edited By: Published: Thu, 08 Oct 2015 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2015 09:30 PM (IST)
रानीखेत : भाजपा मंडल चुनावों को लेकर जिला चुनाव प्रभारी, मंडल अध्यक्षों व मंडल चुनाव प्रभारियों की बैठक हुई। इस दौरान जिला चुनाव अधिकारी राजेंद्र बजाज ने चुनाव की रूपरेखा तय करते हुए मंडलों में 13 अक्टूबर तक चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी राजेंद्र बजाज ने पदाधिकारियों से एक राय से चुनाव संपन्न कराकर निर्विरोध अध्यक्षों के चुनाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर तक मंडल के बाद 30 तक जिलाध्यक्षों का चुनाव कर लिया जाएगा। एक नवंबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकेगा। संचालन जिला महामंत्री दर्शन सिंह बिष्ट ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें