भाजपाइयों ने ग्रामीण क्षेत्रों में किया संपर्क
लमगड़ा (अल्मोड़ा) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने लमगड़ा विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को केंद्र
लमगड़ा (अल्मोड़ा) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने लमगड़ा विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से कहा कि वह योजनाओं को पूरी पूरी जानकारी रखें, तभी वह उनका लाभ उठा सकेंगे।
लमगड़ा के मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विकास खंड के जलना, तुलेड़ी, मेरधुरा, सत्यों आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी के हितों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। सुभाष पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी नीतियों के कारण विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। मंडल महामंत्री हरेंद्र बिष्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है और केंद्र से मिल रही राशि का दुरुपयोग कर रही है। संपर्क अभियान में इंद्र सिंह डसीला, भुवन पांडे, मदन रावत, बालम कपकोटी, बालम सतवाल, पूरन सिंह, बालम सिंह, बिशन सिंह समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।