मंत्रोच्चारण के साथ होगा महोत्सव का आगाज
-8 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा जागरण संवाददाता, चौखुटिया: यहां खिरचौरा धाम में चार सितंबर स
-8 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा
जागरण संवाददाता, चौखुटिया: यहां खिरचौरा धाम में चार सितंबर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी रूपरेखा भी तय कर ली गई है। सुबह गणेश पूजन व नव गृह पूजन संपन्न होगा। शाम को स्कूली बच्चे विविध रोचक व मोहक प्रस्तुतियां देंगे। जो क्रमवार पांच दिन तक चलेगा।
खिरचौरा धाम के सत्संग भवन में श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव आयोजन समिति की बैठक हुई। वक्ताओं ने आयोजन को भव्य व आकर्षक बनाने पर जोर दिया। कहा कि प्रतिवर्ष होने वाले इस महोत्सव के प्रति श्रद्धालुओं में उत्साह बना है। इसमें सबकी भागीदारी पर अपील की गई। धाम के महंत पागलपुरी महाराज ने कहा कि भक्तजनों की धाम के प्रति अटूट श्रद्धा से ही प्रति वर्ष श्रीकृष्ण महोत्सव मनाया जाता रहा है। इस अवसर पर ध्यान सिंह बिष्ट, डॉ. कुलदीप बिष्ट, गिरीश चंद्र भट्ट, ठाकुर भगवत सिंह, गुसाई सिंह रावत, खुशाल सिंह, कृपाल बिष्ट, महादेव बिष्ट व दरवान सिंह आदि मौजूद थे।