परिचालक के निलंबन पर ठप किया वाहनों का संचालन
रोडवेज कर्मचारी संघ ने एक परिचालक के निलंबन की कार्रवाई से आक्रोशित होकर अचानक बसों का संचालन ठप कर दिया। बीते रोज दोपहर दो बजे के बाद संगठन ने कोई भी वाहन नहीं चलने दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर परिचालक का निलंबन जल्द वापस नहीं लिया गया
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संघ ने एक परिचालक के निलंबन की कार्रवाई से आक्रोशित होकर अचानक बसों का संचालन ठप कर दिया। बीते रोज दोपहर दो बजे के बाद संगठन ने कोई भी वाहन नहीं चलने दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर परिचालक का निलंबन जल्द वापस नहीं लिया गया तो वाहनों का संचालन पूरी तरह से ठप रहेगा।
बीते रोज उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत परिचालक राजकुमार को बिना कारण निलंबित कर दिया गया था। रोडवेज कर्मचारी संगठन को इस बात का पता चला तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
रोडवेज कर्मचारियों ने इस निर्णय का विरोध जताते हुए हड़ताल शुरू कर दी। रोडवेज कार्यशाला में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे कर्मचारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बैठक कर सभा में मंथन के बाद सभी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने और वाहनों का संचालन ठप करने का निर्णय लिया। इसके बाद दो बजे के बाद अल्मोड़ा से बड़े महानगरों को जाने वाला कोई भी वाहन अपनी जगह से नहीं हिला। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर निलंबन की कार्रवाई वापस नहीं ली गयी तो वह बसों का संचालन नहीं करेंगे।
पढ़ें-वाहनों के पहिये जाम, लोगों की फजीहत