विद्यालयों के संचालन का समय बदला
अल्मोड़ा : विकासखंड भैसियाछाना अंतर्गत संचालित प्राथमिक से लेकर इंटर कालेजों में विद्यालय संचालन का स
By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 04:14 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 04:14 PM (IST)
अल्मोड़ा : विकासखंड भैसियाछाना अंतर्गत संचालित प्राथमिक से लेकर इंटर कालेजों में विद्यालय संचालन का समय अब परिवर्तित हो गया है। मंगलवार पहली सितंबर से विद्यालय अब प्रात: 10 बजे से संचालित होंगे। यह जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिंह बनकोटी ने दी। उन्होंने जानकारी दी। मंगलवार से विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय 10 से 3.15 बजे तथा जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल व इंटर कॉलेज 10 से 3.55 तक संचालित होंगे। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों व प्रधानाचार्यो से विद्यालयों में समय पालन का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि इसमें किसी प्रकार की कोताही बरती गई तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। साथ ही विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें