स्याल्दे के कई जंगल आग की चपेट में
स्याल्दे: गर्मी की तपन बढ़ने के साथ ही विकास खंड के कई जंगलों में आग लगनी शुरू हो गई है। इस बीच यहां
By Edited By: Published: Thu, 21 May 2015 10:30 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2015 10:30 PM (IST)
स्याल्दे: गर्मी की तपन बढ़ने के साथ ही विकास खंड के कई जंगलों में आग लगनी शुरू हो गई है। इस बीच यहां पेठाना, कैहड़गांव, बसई, उदयपुर व सदे-महर गांवों से लगे जंगलों में आग धधक रही है। आग को बुझाने की न तो वन विभाग के कर्मचारियों को सुध है, ना¨ह ग्रामीण सचेत हैं। ऐसे में आग निरंतर आगे बढ़ती चली जा रही है। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है।
यूं तो इस बार समय-समय पर बारिश होने से जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने नहीं आई, लेकिन बीते कुछ दिनों से बारिश थम जाने व गर्मी बढ़ जाने से आग लगने की घटनाएं शुरू हो चली हैं। इस बीच क्षेत्र के कई जंगल आग की चपेट में हैं। इससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही धीरे-धीरे धुंध भी बढ़ने लगी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें