Move to Jagran APP

काश्तकारों से उन्नत खेती अपनाने का आह्वान

चौखुटिया: सरकार किसान के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड में न्याय पंचायतवार कृषक महोत्सव खरीफ-

By Edited By: Published: Wed, 06 May 2015 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 06 May 2015 10:49 PM (IST)
काश्तकारों से उन्नत खेती अपनाने का आह्वान

चौखुटिया: सरकार किसान के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड में न्याय पंचायतवार कृषक महोत्सव खरीफ-2015 का आयोजन शुरू हो गया है। इस क्रम में बुधवार को पहला महोत्सव न्याय पंचायत नौगांव-अखोड़िया के मिरई में लगा। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए एवं गोष्ठी भी हुई। शुभारंभ पूर्व जिपंस बाला दत्त तिवारी ने रिबन काटकर किया।

loksabha election banner

उन्होंने काश्तकारों से उन्नत खेती अपनाकर कृषि उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही जंगली जानवरों से खेतीबाड़ी को हो रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त की। टीम प्रभारी डॉ. बीएस जंगपांगी ने पशु पालन से संबंधित विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पशुधन बीमा के बारे में बताया। पशुचिकित्सक डॉ. राजेंद्र बिष्ट ने कृत्रिम गर्भाधान व विभिन्न पशु रोग एवं उनके निदान के उपाय बताए।

उद्यान प्रभारी नवीन चमकनी ने उन्नत बागवानी व प्रभारी कृषि जगदीश चंद्र मासीवाल ने उन्नत खेती के तौर-तरीके बताए। इस दौरान लगे विभागीय स्टालों से काश्तकारों ने कृषि उत्पादों की खरीददारी की। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खेम सिंह बिष्ट, प्रधान धीरज तिवारी, भवानी राम, क्षेपंस जीवन सिंह, माधो सिंह भंडारी, महेश उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, यशोद मेहरा, पूरन सिंह, शिव सिंह व भूपाल बिष्ट आदि मौजूद थे।

भिकियासैंण: यहां भी विकास खंड अंतर्गत राइंका चौनलिया के परिसर में बुधवार को कृषक महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान गोष्ठी में काश्तकारों को उन्नत खेती, बागवानी व पशुपालन की जानकारी दी गई। इससे पूर्व सुबह किसान रथ को विकास खंड मुख्यालय से बीडीओ आरसी पंत, जिपंस दीपक बिष्ट, प्रकाश जोशी व दीवान सिंह भंडारी ने झडी दिखाकर रवाना किया।

स्याल्दे: यहां भी न्याय पंचायतवार कृषक महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। सुबह विकास खंड मुख्यालय से प्रधान गीता देवी व जानकी जोशी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किसान रथ को रवाना किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी केएन आर्या भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.