Move to Jagran APP

सुअर के हमले में घायल महिला की मौत

अल्मोड़ा : लगभग एक सप्ताह पूर्व लमगड़ा ब्लाक के कलसीमा गांव में जंगली सुअर के हमले में गंभीर रूप से घा

By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 10:22 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 10:22 PM (IST)
सुअर के हमले में घायल महिला की मौत

अल्मोड़ा : लगभग एक सप्ताह पूर्व लमगड़ा ब्लाक के कलसीमा गांव में जंगली सुअर के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। परिजनों ने उसकी अंत्येष्टि कर दी है।

loksabha election banner

विकास खंड लमगड़ा के कलसीमा गांव में लगभग एक सप्ताह पहले तोक सैंज निवासी तुलसी देवी पुत्री आन सिंह अपने घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। अचानक जंगल की ओर से आए जंगली सुअर ने उस पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था। महिला को गंभीर हालत में अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में रेफर कर दिया था। जहां पिछले एक सप्ताह से उसका उपचार चल रहा था। रविवार को महिला के स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने के बाद तुलसी देवी ने सुशीला तिवारी अस्पताल में अंतिम सांस ली। महिला की मौत के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में उसकी अंत्येष्टि कर दी। महिला की मौत के बाद कलसीमा गांव में शोक का माहौल है। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। इधर जिपं सदस्य दीपा सतवाल और दीवान सतवाल ने भी घटना पर दुख जताते हुए वन विभाग से ग्रामीणों को जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.