Move to Jagran APP

कौसानी को पर्यटन में अग्रणी बनाने के होंगे प्रयास

कौसानी (बागेश्वर) : जिला पंचायत और होटल एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों की बैठक में कौसानी को पर्यटन क

By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 10:17 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 04:26 AM (IST)
कौसानी को पर्यटन में अग्रणी बनाने के होंगे प्रयास

कौसानी (बागेश्वर) : जिला पंचायत और होटल एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों की बैठक में कौसानी को पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक विकसित करने पर चर्चा हुई। इस क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साहसिक पर्यटन, जू और चिल्ड्रन पार्क के निर्माण को लेकर प्रयास करने का निर्णय लिया गया।

loksabha election banner

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि अल्मोड़ा-कौसानी और बागेश्वर सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा। पेयजल समस्या के समाधान के लिए अस्थाई तौर पर टैंकर की व्यवस्था की जाएगी। प्रमुख पर्यटन नगरी की सफाई व्यवस्था के लिए दो कर्मचारी नियुक्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यहां पर अधिक से अधिक पर्यटक आएं इसके लिए सभी एयारपोर्ट, रेलवे व बस स्टेशनों में होर्डिग लगाई जाएंगी। उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख स्थलों को पर्यटन के नजरिए से विकसित करने पर जोर दिया। कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादित वस्तुओं की बिक्री के प्रयास भी किए जाएंगे। इससे रोजगार के दोहरे अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कौसानी में बन रहे हर्बल गार्डन को शीघ्र पूरा करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से भी वार्ता की। बैठक में पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।

बैठक में सीडीओ हिमांशु जोशी, तहसीलदार खुशबू आर्या, थानाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार, थ्रीष कपूर, आरसी चौधरी, मनोज पांडे, मनोज अरोड़ा, बबल ऐठानी, जिपंस भगत डसीला, पुष्पा कोरंगा, भानु नेगी, उर्मिला बिष्ट, जोहार सिंह, योगेश वर्मा, कृष्ण सिंह महरा, योगेंद्र चौधरी, कविता बिष्ट, संजीव सुंदरियाल आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.