कलक्ट्रेट कर्मियों की दीवाली फीकी
अल्मोड़ा: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 36 दिनों से हड़ताल पर चल रहे कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचार
अल्मोड़ा: तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 36 दिनों से हड़ताल पर चल रहे कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की दीपावली इस बार फीकी रहेगी। हड़ताल पर रहने के कारण उन्हें न तो सितंबर माह का वेतन मिला है और न ही दीपावली पर्व के चलते अन्य राज्य कर्मियों की भांति अक्टूबर का अग्रिम वेतन। ऐसे में बेमियादी हड़ताल का फैसला कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मियों के लिए बेहद दुखदायी साबित हुआ। पिछले 36 दिनों की हड़ताल के बावजूद अभी तक न तो उनकी मांग ही पूरी हो सकी है और अब वेतन के अभाव में उन्हें दीपावली पर्व भी सादगी पूर्ण ढंग से मनाना पड़ेगा। इस बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि हड़ताल को समाप्त कराने के प्रयास जारी हैं, संभवतया दो-चार दिन में हड़ताल खत्म हो जाएगी।