हाईवे पर फिर जाम का झाम
By Edited By: Published: Sun, 14 Sep 2014 11:44 PM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2014 11:44 PM (IST)
रानीखेत/गरमपानी : हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर यातायात व्यवस्था फिर बिगड़ गई। आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर दिए जाने से अंतरजनपदीय सीमा स्थित खैरना में जाम लग गया। इस दौरान पहाड़ व मैदान को आने-जाने वाले दर्जनों वाहन जहां-तहां फंस गए। इससे यात्रियों को आधे घंटे तक फजीहत झेलनी पड़ी।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। हाईवे के दोनों ओर प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन खड़े कर दिए जाने के कारण बड़े वाहन फंस गए। इससे आवाजाही ठप हो गई। करीब आधे घंटे तक स्थिति बदहाल रही। बाद में खैरना पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया तो यातायात सुचारु हो सका।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें