खेल दिवस पर सम्मानित हुए पदकवीर खिलाड़ी
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : खेल दिवस के मौके पर शुक्रवार को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के पदक वीरों व इसमें प्रतिभाग किए खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपजिला अधिकारी रिंकू बिष्ट ने खेलों के महत्व पर चर्चा की। कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।
उन्होंने विभिन्न खेलों के पदकवीरों आयुष साह, शोभित जोशी, नीरज मैनाली, शिवानी पठपाल, गीता अधिकारी, खुशी बिष्ट, पूजा बिष्ट, प्रांजल कर्नाटक, चिराग सेन समेत इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले काव्य तलरेजा, आकृति साह, विजय बिष्ट, दीपक भंडारी, शुभागिनी साह, कनिका बिष्ट, कविता रावत, लक्ष्य सेन, बोधित जोशी, दीपक बिष्ट, स्मृति नगरकोटी, अक्षिता भंडारी, धु्रव रावत, चयनित जोशी, योनिती बिष्ट, स्नेहा रजवार, पंज कठायत, तुषार भंडारी, डीके सेन, प्रशांत जोशी, नीलेश जोशी, प्रज्ञा जोशी, ममता रावत, दीपांशु रौतेला, राहुल खोलिया, गीता बिष्ट, ओसिन खान, मनीषा विश्वकर्मा, रेखा पवार, जयंती रावत, तनुजा आर्या, अनीता पवार, रेनू कार्की, अशोक मेहता, कुलदीप भोज, पंकज टम्टा, विमल बिष्ट, हर्षित रावत, लक्षिता गैड़ा, मुक्ति भाकुनी व प्रयांशु भट्ट शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता रानी ने प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राशिका सिद्दीकी, प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा प्रसाद, बीएस मनकोटी, मंजू सेन, गोपाल खोलिया, दिनेश पंत, गिरीश मल्होत्रा, परवेज सिद्दीकी, अगस्त लाल साह, सतीश जोशी, राजेंद्र बोरा, दीपक वर्मा, पंकज टम्टा, निर्मला नैनवाल, राजेंद्र कनवाल, कुंदन कनवाल, हरेंद्र प्रसाद, तेज कुष्ण सिंह आदि खेल प्रेमी मौजूद थे।