लोक अदालत में 54 वादों का निस्तारण
जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लंबित वादों के निस्तारण के लिए जिले के विभिन्न न्यायालयों में लोक अदालतों का आयोजन किया किया। जिसमें कुल 54 वादों का निस्तारण कर अर्थदंड के रूप में कुल एक लाख 32 हजार पांच सौ की धनराशि वसूली गई। इसके साथ ही प्रतिकर के रूप में छह लाख पचास हजार तीन सौ तिरेपन की धनराशि दिलवायी गई।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष कंवर सेन के निर्देशन में इस लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजीव कुमार की अदालत में एमबी एक्ट के 6 वाद, एनआई एक्ट के 4 वाद, 60 आबकारी एक्ट के 13 वाद, भरण पोषण के 4 व अन्य 7 वादों का निबटारा हुआ, अर्थदंड 1, 10, 900 रुपये वसूला गया। साथ ही प्रतिकर के रूप में 6, 50, 353 रुपये की राशि वसूली गई। सिविल जज सीनियर डिवीजन रीना नेगी की अदालत में वैवाहिक वाद सम्बंधी 4 वाद , व्यावहारिक वाद के 2 वाद, फौजदारी के 4 वाद, व अन्य 3 वादों का निस्तारण हुआ। अर्थदंड पांच हजार वसूला गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन अल्मोड़ा अशोक कुमार सैनी की की अदालत में एमबी एक्ट के 3 वादों का निस्तारण हुआ, निस्तारित वादों से 4600 अर्थदंड वसूला गया। सिविल जज जूनियर डिवीजन भिकियासैंण की अदालत में कुल 4 वादों का निस्तारण हुआ।
भिकियासैंण : यहां न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 60 आबकारी के 2 वाद , आईपीसी के 1 व 125 के एक वाद समेत कुल चार वादों का निस्तारण किया गया। न्यायायिक मजिस्ट्रेट सहजाद ए वाहिद की मौजूदगी में वादों का निस्तारण हुआ। लंबित वादों का निस्तारण कर अर्थदंड 12, 000 वसूला गया।