स्वास्थ्य विभाग के चालक ने निगला जहर, मौत
जाका, अल्मोड़ा : अज्ञात कारण वश स्वास्थ्य विभाग के चालक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। हालत गंभीर होने पर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि घटना से पूर्व उसकी किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हुई थी।
यहां खत्याड़ी निवासी मदन सिंह जलाल (39) जिला अस्पताल में चालक पद पर तैनात था। रोज की भांति वह शुक्रवार को भी ड्यूटी पर आया था। पुलिस के मुताबिक शाम को घर लौटने के बाद किसी बात पर उसकी परिजनों के साथ किसी बात पर कहासुनी हुई थी। बताते हैं कि इसी के बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इसका पता जब घरवालों को चला तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से उसे तत्काल बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस पर अस्पताल प्रशासन द्वारा इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस उपनिरीक्षक दीवानी राम ने अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया गया। शनिवार दोपहर बाद विश्वनाथ शमशान घाट पर मृतक चालक की अंत्येष्टि कर दी गई। इधर चालक मदन कनवाल के निधन पर जिला चिकित्सालय में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें विभागीय कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर