गणगौर शोभायात्रा 30 को, कल सिंधारा
जागरण संवाददाता, वाराणसी : गवरजा माता उत्सव समिति की ओर से 30 मार्च को दोपहर तीन बजे गणगौर शोभायात्र
जागरण संवाददाता, वाराणसी : गवरजा माता उत्सव समिति की ओर से 30 मार्च को दोपहर तीन बजे गणगौर शोभायात्रा निकाली जाएगी। अभयराम चुन्नीलाल धर्मशाला (सुड़िया) से चौक, बांसफाटक, गोदौलिया, गिरजाघर होते श्याम मंदिर (लक्सा) में विराम दिया जाएगा। यहां समाज की महिलाएं व कन्याएं गणगौर पूजन और लक्ष्मीकुंड में विसर्जन करेंगी। समिति अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान, मंत्री अशोक गिनोडिया व आरके चौधरी ने गुरुवार को लक्सा स्थित मारवाड़ी युवक संघ लक्सा में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सुड़िया से लेकर लक्सा तक राजस्थानी संस्कृति की झांकी सजेगी। इसके अलावा समिति के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में 25 मार्च की शाम महमूरगंज स्थित शुभम लान में शाम चार बजे से सिंधारा आयोजित किया जाएगा। इसमें समाज की महिलाएं राजस्थानी रजवाड़ों की संस्कृति की थीम पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। प्रेसवार्ता में जगदंबा तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान, मदन मोदी, गौरव राठी, महेश चौधरी आदि ने भी जानकारी दी।
व्यापार मंडल का रंगोत्सव 26 को
वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से 26 मार्च को शाम छह बजे से शुभम लान, महमूरगंज में रंगोत्सव के रूप होली मिलन समारोह मनाया जाएगा। इसमें संगठन सदस्य सपरिवार शामिल होंगे।