राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए वागीश शास्त्री का चयन
वाराणसी : महाकवि कालिदास संस्कृत व्रती राष्ट्रीय पुरस्कार - 2016 के लिए इस बार संपूर्णानंद संस्कृत व
वाराणसी : महाकवि कालिदास संस्कृत व्रती राष्ट्रीय पुरस्कार - 2016 के लिए इस बार संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डा. भगीरथ प्रसाद त्रिपाठी 'वागीश शास्त्री' का चयन किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें नागपुर में 21 जनवरी को आयोजित भारतवर्षीय संस्कृत सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में वीएनआइटी नागपुर के अध्यक्ष विश्रामजी जामदार द्वारा प्रदान किया जाएगा।
कवि कुलगुरु संस्कृत विश्वविद्यालय नागपुर द्वारा प्रतिवर्ष पं. रामनारायण शर्मा वैद्यजी की स्मृति में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से महाकवि कालिदास संस्कृत व्रती राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के तहत पचास हजार रुपये नकद व गौरवपत्र दिया जाता है।
श्री त्रिपाठी ने संस्कृत, ¨हदी व अंग्रेजी भाषाओं में 55 से भी ज्यादा मौलिक ग्रंथों की रचना की है। इसके अलावा दो सौ से अधिक हस्तलिखितों का संपादन व प्रकाशन भी किया है। वाग्योगविधि नामक बिना रटे संस्कृत अध्ययन की सरल व वैज्ञानिक पद्धति भी इन्होंने विकसित की है।