परिवर्तन यात्रा के दायित्व बांटे गए
वाराणसी : सोनभद्र से आठ नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा रवाना की जाने वाली भारतीय जनता पा
वाराणसी : सोनभद्र से आठ नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा रवाना की जाने वाली भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा 11 तारीख को रामनगर पहुंचेगी। तीन दिनों तक बनारस में चलने वाली इस यात्रा के क्रम में गुरुवार को भाजपा महानगर की बैठक हुई। इसमें यात्रा के मद्देनजर लोगों के दायित्व बांटे गए। तय हुआ कि यात्रा को प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, संगठन मंत्री रत्नाकर, परिवर्तन प्रभारी सुधीर मिश्रा, महानगर प्रभारी भूपेश चौबे, अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी सहित श्यामदेव राय चौधरी, ज्योत्सना श्रीवास्तव व रवींद्र जायसवाल की देखरेख में संचालित किया जाएगा। मीडिया प्रभारी शोमनाथ विश्वकर्मा के अनुसार बैठक के दौरान यात्रा से जुड़े अन्य दायित्व भी बांटे गए। सभी को पूरे समर्पण के साथ इस यात्रा में भागीदारी करनी है।