सीएम के आने से पहले गोलीबारी की तीन वारदातों से हड़कंप
वाराणसी : सैदपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे की पूर्व संध्या पर ताबड़तोड़ हुई गोलीब
वाराणसी : सैदपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्तावित दौरे की पूर्व संध्या पर ताबड़तोड़ हुई गोलीबारी की तीन वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इनमें दो वारदातों को पुलिस आपस में जोड़कर देख रही जबकि सपा नेता भीष्म नारायण यादव के मामले को लेकर अंदर ही अंदर खलबली मची हुई है। घायल सपा नेता बिरहा गायन के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े हैं इसलिए भी पुलिस पशोपेश में है। हालांकि पुलिस इस बात को लेकर फिक्रमंद नहीं है क्योंकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।
बकौल थाना प्रमुख गोली सपा नेता की पीठ को छूकर निकल गई है। वहीं जानकारों का यह भी कहना है कि वारदात के पीछे प्लाटिंग का विवाद है लेकिन सपा नेता इस बाबत पुलिस के समक्ष कुछ बोल नहीं रहे हैं। सपा नेता का क्षेत्र में रुतबा है लिहाजा पुलिस कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है।
उधर लंका में शिवचंद्र यादव व प्रमोद साहनी को गोली मारने की घटना को जोड़कर पुलिस देख रही है। पुलिस सूत्रों को कहना है कि शिवचंद्र के साथ हुई वारदात के बाद प्रमोद कट्टा खोंसकर जा रहा होगा। तभी गोली दगकर उसके नाजुक अंग में लग गई। पुलिस का कहना है कि इसके पहले भी शिवचंद्र पर हमला हुआ था जिसकी पुलिस ने जांच की थी तो मामला फर्जी निकला था। बहरहाल जो भी हो, पुलिस की सिरदर्दी बढ़ तो गई ही है।