हर समस्या की जड़ सपा, बसपा, कांग्रेस
वाराणसी : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि आज देश और प्रदेश म
वाराणसी : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि आज देश और प्रदेश में सभी समस्या की जड़ कांग्रेस, सपा और बसपा हैं। केंद्र में 10 वर्ष सपा, बसपा के सहयोग से कांग्रेस ने राज किया। उसी का परिणाम है कि जनता महंगाई व पिछड़ापन झेल रही है।
ओमप्रकाश शुक्रवार को राजातालाब तहसील परिसर में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा-बसपा दिखावे के लिए नूराकुश्ती करते रहते हैं।
उपाध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि राम मनोहर लोहिया, चरण सिंह आदि समाजवादियों की पीठ में छुरा घोंप कर मुलायम सिंह यादव ने परिवारवाद और क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया है। संचालन रमेश राजभर ने किया। इस मौके पर जितेंद्र चौहान, शशि प्रताप सिंह, संतोष राजभर, गणेश चौहान, बल्लू राजभर, त्रिलोकी राजभर, विरेंद्र राजभर, शंकर राजभर, अनिल राजभर आदि शामिल रहे।