आयुर्वेद में मालवीय जी व प्रो. उडप्पा का अहम योगदान
जागरण संवाददाता, वाराणसी : महिला महाविद्यालय, बीएचयू के अकादमिक फोरम की ओर से शनिवार को शताब्दी विशि
जागरण संवाददाता, वाराणसी : महिला महाविद्यालय, बीएचयू के अकादमिक फोरम की ओर से शनिवार को शताब्दी विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें पद्मश्री प्रो. रामहर्ष सिंह ने 'स्कोप एंड स्ट्रेंथ ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन इन नेशनल हेल्थ केयर प्रोग्राम' के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मालवीय जी एवं प्रो. केएन उडप्पा के आयुर्वेद के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकांश जनसंख्या वाले हमारे देश को कम संसाधनों में उच्च कोटि का स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना होगा। इसमें आयुर्वेद का योगदान अहम है। प्रो. सिंह के अनुसार आयुर्वेद चिकित्सा एक सम्पूर्ण विद्या है, जिसमें आहार, विहार एवं औषधि सब पर समान बल दिया जाता है। कैंसर, मधुमेह जैसे जटिल रोगों के उपचार में आयुर्वेद का महत्व बढ़ता जा रहा है। अतिथियों का स्वागत प्राचार्या प्रो. संध्या सिंह कौशिक ने किया। अध्यक्षता प्रो. बीएन सिंह ने की। धन्यवाद ज्ञापन डा. पद्मिनी रविंद्र नाथ एवं सफल संचालन डा. नम्रता राठौर महंता ने किया।