तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
वाराणसी : अदालत के आदेश पर रोहनिया पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मंड
By Edited By: Published: Mon, 23 May 2016 07:50 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2016 07:50 PM (IST)
वाराणसी : अदालत के आदेश पर रोहनिया पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मंडुआडीह के कंदवा गाव निवासी अनिल कुमार भारद्वाज ने अपने अधिवक्ता रुद्रनाथ त्रिपाठी के जरिए स्पेशल सीजेएम की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप था कि वादी की शादी रोहनिया के बच्छांव गांव निवासी देवनाथ की पुत्री अनीता के साथ हुई थी। अनीता 5 अगस्त 2015 को मायके गई थी। उसी दौरान अनीता का पिता देवनाथ, भाई शशिकात व निशिकात सहित भाभी सीमा से पैसे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है की चारों आरोपियों ने मिलकर साजिश के तहत गलत दवा अनीता को दे दी जिसके चलते अनीता की मौत हो गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें