Move to Jagran APP

महिला मतदाताओं में भी उत्साह कम नहीं

वाराणसी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2015 के पहले चरण में शुक्रवार को सेवापुरी और बड़ागांव ब्लाक में क्ष

By Edited By: Published: Sat, 10 Oct 2015 02:35 AM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2015 02:35 AM (IST)
महिला मतदाताओं में भी उत्साह कम नहीं

वाराणसी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2015 के पहले चरण में शुक्रवार को सेवापुरी और बड़ागांव ब्लाक में क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य के लिए 58.26 फीसद मतदान हुआ। दोनों ब्लाकों के 590 मतदान केंद्रों पर दिनभर चहल-पहल रही। इस दौरान महिला मतदाताओं का भी उत्साह कम नहीं था, वे पुरुषों से कहीं पीछे नहीं दिखीं। सुबह सात से सायं पांच बजे तक बड़ागांव ब्लाक में 57.13 फीसद व सेवापुरी में 59.39 फीसद मत पड़े। मतदाताओं को उनके घरों से बाहर निकालने और पोलिंग बूथों तक पहुंचाने का क्रम दिनभर बना रहा। इस काम में प्रत्याशी और समर्थक लगे रहे।

loksabha election banner

दोपहर बाद बढ़ा मतों का रुझान

सेवापुरी व बड़ागांव ब्लाक के प्राय: सभी केंद्रों पर दोपहर बाद मतदान का रुझान बढ़ने लगा।

बड़ागांव ब्लाक के प्राथमिक स्कूल पर सुबह नौ बजे तक मतदान की स्थिति

बूथ संख्या कुल मतदाता स्त्री पुरुष

212 714 28 38

213 602 77 54

214 408 33 25

215 550 40 48

216 570 24 40

217 775 41 61

218 567 51 47

बड़ागांव ब्लाक के कूड़ी गांव में सुबह 11 बजे तक मतदान की स्थिति

बूथ संख्या कुल मतदाता स्त्री पुरुष

270 407 52 66

271 729 54 51

272 749 31 63

273 814 78 84

सेवापुरी ब्लाक के बेसहूपुर गांव में सुबह 11 बजे तक मतदान की स्थिति

बूथ संख्या कुल मतदाता स्त्री पुरुष

75 533 104 92

76 533 42 83

77 550 70 84

78 1047 115 150

सेवापुरी ब्लाक भीषमपुर गांव में दोपहर एक बजे तक मतदान की स्थिति

बूथ संख्या कुल मतदाता पड़े मत

225 617 155

226 691 249

227 696 100

228 743 260

शाम पांच बजे मतदान की प्रक्रिया समाप्त होते ही मतपेटिकाओं को सील कर सेवापुरी, बड़ागांव ब्लाक मतगणना स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच रख दिया गया।

इनसेट

-----

मतदान का कहां क्या रहा प्रतिशत

समय बड़ागांव सेवापुरी औसत

नौ बजे 10.41 10.33 10.37

11 बजे 21.97 23.83 22.94

एक बजे 36.85 39.16 38.05

तीन बजे 49.53 50.75 50.14

पांच बजे 57.13 59.39 58.26


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.