शेषनाग सिंहासन पर सजी बटुक भैरव की झांकी
वाराणसी : कमच्छा स्थित प्राचीन मंदिर में रविवार को बाबा बटुक भैरव का हरियाली श्रृंगार किया गया। बाबा
वाराणसी : कमच्छा स्थित प्राचीन मंदिर में रविवार को बाबा बटुक भैरव का हरियाली श्रृंगार किया गया। बाबा शेषनाग सिंहासन पर विराजे और जलविहार झांकी सजाई गई। विभोर मन से श्रद्धालुओं ने पूजन किया और रात नौ महाआरती की झांकी के दर्शन किए। संस्था संकल्प द्वारा संयोजित शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत संध्या में जयघोष गूंजा और कलाकारों ने भजनों की फुहार से भक्तों को विभोर कर दिया। अंकुर मिश्र ने सितार की झंकार बिखेरी तो आदित्य मिश्र व श्रीकांत मिश्र ने तबले की थाप से पूरा परिसर गुंजा दिया। गरुण मिश्र ने सधे सुरों में बाबा की महिमा का बखान किया। आशुतोष मिश्र ने हारमोनियम व आदित्य मिश्र ने तबले पर संगत किया। महंत भास्कर पुरी व राकेश पुरी ने अनुष्ठान कराए। संकल्प के संरक्षक अनिल जैन, आलोक जैन, रमेश चंद अग्रवाल, गीता जैन, गीतिका, सुशांत श्रीवास्तव आदि थे।