तीस दुकानों को नगर निगम की नोटिस
वाराणसी : नगर निगम अपनी दुकानों के लिए सख्ती करने जा रहा है। महापौर रामगोपाल मोहले के निर्देश पर कार
वाराणसी : नगर निगम अपनी दुकानों के लिए सख्ती करने जा रहा है। महापौर रामगोपाल मोहले के निर्देश पर कार्रवाई हो रही है। निगम के राजस्व विभाग ने दुकानों की जांच कर 30 दुकानदारों को नोटिस भेजी है। आरोप है कि उन्होंने नगर निगम की दुकानों का स्वरूप बदल दिया है। दुकानों में दीवारें तो खड़ी कर दी हैं, कई मंजिल तन भी गए हैं।
राजस्व अधीक्षक तिलक राम ने सोमवार को ताकीद करा सभी संबंधित आवंटी को नोटिस तामिल करा दी है। बताया कि नगर में 1424 दुकानें हैं। इसमें 80 फीसद दुकानों को लेकर नगर निगम कार्रवाई करने जा रहा है। इसमें अधिकतर ने दुकानों के स्वरूप को बदल दिया है तो कई ने दूसरे को बेच भी दिया है या फिर शिकमी किराएदारी दर्ज करा दी है। ऐसे में नगर निगम को भारी नुकसान उठाना हो रहा है। बताया कि पूरी रिपोर्ट तैयार हो गई है। महापौर रामगोपाल मोहले को सौंपा जाएगा। मंथन के बाद निर्णय होगा कि दुकानों का आवंटन रद कर नए सिरे से आवंटित कराया जाए या फिर कुछ और रणनीति अपनाई जाए।
..
दुकानों का नहीं बढ़ा किराया
नगर निगम के अधिकारियों की कार्य प्रणाली समझ के परे है। एक तो नगर निगम घाटे में जा रहा है तो दूसरे अधिकारी राजस्व वसूली में कमी कर रहे हैं। हाल यह है कि वर्ष 1960 के दुकानों का किराया न तो बढ़ाया गया और न ही नियमित रूप से वसूली ही हुई।
..
तोड़ी जाएंगी ऐसी दुकानें
महापौर रामगोपाल मोहले ने नगर निगम की संपत्ति पर कब्जा करने वालों से बेहद खफा हैं। कहा, जिन दुकानों पर कई मंजिल बन गए हैं या उनका स्वरूप बदल दिया है तो उन्हें तोड़ कर फिर से पुराने स्वरूप में लाया जाएगा। जिन्होंने दूसरे को किराएदार बना दिया है उनके बाबत भी नए सिरे से विचार होगा। यह तय है कि कोई भी कार्य नगर निगम अधिनियम के तहत किया जाएगा। किसी की मनमानी नहीं चलेगी। कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से नगर निगम की संपत्ति पर कब्जा हो रहा है।