आज सुबह आएगी काठमांडू से एसी बस
वाराणसी : भारत-नेपाल मैत्री वातानुकूलित बस सेवा के तहत गुरुवार को काठमांडू से चली प्लेटनम शुक्रवार क
By Edited By: Published: Thu, 05 Mar 2015 07:16 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2015 07:16 PM (IST)
वाराणसी : भारत-नेपाल मैत्री वातानुकूलित बस सेवा के तहत गुरुवार को काठमांडू से चली प्लेटनम शुक्रवार की सुबह बनारस पहुंचेगी। इसे भारत सरकार के परिवहन संयुक्त सचिव नीरज वर्मा व नेपाल सरकार के अधिकारियों ने हरीझडी दिखाई। इस सेवा का शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की थी। यह बस लगभग 16 घंटे में बनारस से काठमांडू पहुंची। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि बनारस से गए अधिकारियों के लौटने पर नए सिरे से समय सारिणी घोषित की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें