फूलों की पुकार, खिंचे चले आए बहारों के यार
वाराणसी : कचहरी स्थित राजकीय उद्यान के कंपनी बाग में शनिवार को मंडलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शन
वाराणसी : कचहरी स्थित राजकीय उद्यान के कंपनी बाग में शनिवार को मंडलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव ने उद्घाटन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सराहा भी।
प्रदर्शनी में कुल 19 वर्गो के कुल 20 स्टाल लगाए गए थे। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से शाकभाजी के 682 नमूने, फलों के 111 प्रदर्श, संरक्षित पदार्थो के 115 नमूने, कटे मौसमी फूलों के 142 प्रदर्श, सदाबहार पत्ती वाले गमलों के 145 प्रदर्श, मौसमी फूलों के 495 प्रदर्श, अन्य वर्गो के 526 प्रदर्श संग तीन शादी के मंडप की झांकी प्रदर्शित की गई थी। इस प्रकार कुल 2216 नमूने प्रदर्शित किए गए। 346 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी के समस्त श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार के रूप में 200 रुपये व स्मृति चिन्ह, द्वितीय पुरस्कार 150 रु व स्मृति चिन्ह, तृतीय पुरस्कार 100 रु. व स्मृति चिन्ह के साथ प्रमाण-पत्र भी भेंट किये जाएंगे। इतना ही नहीं विभिन्न वर्गो में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विजेता को चल वैजंती ट्राफी भी प्रदान की जाएगी। पुरस्कार वितरण एक मार्च को दोपहर ढाई बजे किया जाएगा।