Move to Jagran APP

तालियों की गूंज संग स्पंदित हुई नवीन ऊर्जा

वाराणसी : काशी ¨हदू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को रचनात्मक ऊर्जा ने युवा मन की धड़कनों को स्पंदित किय

By Edited By: Published: Fri, 27 Feb 2015 11:53 PM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 11:53 PM (IST)
तालियों की गूंज संग स्पंदित हुई नवीन ऊर्जा

वाराणसी : काशी ¨हदू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को रचनात्मक ऊर्जा ने युवा मन की धड़कनों को स्पंदित किया। अंतर संकाय युवा महोत्सव 'स्पंदन-15' के पहले दिन रचनात्मक और वैचारिकी ने मेधा और दक्षता की गवाही दी। पांच दिनी आयोजन के पहले दिन अलग-अलग मंचों पर विद्यार्थियों की इंद्रधनुषी रंगत निखरी। किसी ने अभिनय में जलवा दिखाया तो कोई गंभीर विचारों को प्रस्तुत करता रहा। स्वरलहरियों की गूंज भी प्रतिध्वनित होती रही तो तूलिका व रंगों ने कल्पना की उड़ान को आधार दिया। स्किट में भी विद्यार्थियों ने रंग दिखाया।

loksabha election banner

कल्पनाओं ने लिया आकार : दृश्य कला संकाय में तत्काल फोटोग्राफी में 'प्रकृति' को कैमरे की नजर से देखा गया। निर्णायकों में डा. सुनील विश्वकर्मा, प्रो. अंजली, प्रो अंजना शामिल थीं। तत्काल पेटिंग में लैंडस्केप और उत्सव पर केंद्रित विचारों को रंगों से आकार दिया। रंग- बिरंगे टुकड़ों को जोड़ कर कोलाज में अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ।

गीत-संगीत की धूम : पहले दिन पश्चिमी संगीत पर झूमे। केएन उडप्पा सभागार में पश्चिमी गायन एकल में एक से बढ़कर एक गीत गाए। पश्चिमी समूह गीत में भी प्रतिभा निखरी। निर्णायकों में डा. सीमा वर्मा, डा. सी सैमुअल, डा. संगीता घोष रही। संचालन दीपाजंलि ने किया। उधर राधाकृष्णन सभागार में ¨हदी, संस्कृत और अंग्रेजी में वाद विवाद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रश्नोत्तरी का प्रथम चरण भी हुआ।

औपचारिक उद्घाटन आज

अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन का औपचारिक उद्घाटन शनिवार को होगा। एंफीथिएटर मैदान में बने पंडाल में अभिनेता अनिल कपूर दोपहर तीन बजे महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.