गूगल ब्वाय का शुरू हुआ उपनयन संस्कार
जागरण संवाददाता, वाराणसी : अपनी अगाध जानकारियों के लिए गूगल ब्वाय के नाम से मशहूर, कौटिल्य के उपन
जागरण संवाददाता, वाराणसी : अपनी अगाध जानकारियों के लिए गूगल ब्वाय के नाम से मशहूर, कौटिल्य के उपनयन संस्कार की प्रक्रिया गुरुवार से काशी में शुरू हो गई। 16 संस्कारों में एक महत्वपूर्ण यज्ञोपवीत संस्कार की प्रक्रिया शंकराचार्य घाट पर प्रारंभ हुई। इस दो दिवसीय अनुष्ठान में कौटिल्य समेत लगभग 50 बटुकों का वैदिक रीति से उपनयन संस्कार हो रहा है। शुक्रवार को सभी बटुक जनेऊ पहनने के अधिकारी हो जाएंगे। उन्हें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी गुरुमंत्र देंगे। उपनयन संस्कार स्वामीजी के निर्देशन व पं. स्वामिमलै वी. कृष्णमूर्ति घनपाठी के आचार्यत्व में शुरू हुआ।
पहले दिन अनुज्ञा, संकल्प, गणपति पूजन, नवग्रह प्रीति, उदक शांति संकल्प, उदक शांति जप, कलश यथा स्थान, प्रोक्षण, अंकुरार्पण संकल्प, पुण्याहवाचन, औषधि सूक्तादि जप, प्रतिसर कलश स्थापन, बंधन, पंचपालिका स्थापन कराया गया। इस अवसर पर मां पूर्णाबा व मां शारदांबा भी उपस्थित थीं। ज्ञात हो कि कौटिल्य, हरिद्वार में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज से दीक्षा ले चुके हैं।