पोस्टरों से पर्यावरण के प्रति भरी चेतना
वाराणसी : पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी उद्यत हैं। जो विधा में पारंगत हैं उसी विधा के जरिए पर्यावरण सं
वाराणसी : पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी उद्यत हैं। जो विधा में पारंगत हैं उसी विधा के जरिए पर्यावरण संरक्षण में जुटे हैं। ललित कला विभाग (विद्यापीठ) के विद्यार्थी पोस्टरों के जरिए लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता भरने में जुटे हैं। कुछ इसी इरादे से बुधवार को विभाग में बीएफए प्रथम खंड के विद्यार्थियों ने पर्यावरण पर केंद्रित पोस्टर प्रदर्शनी लगाई। उद्घाटन वित्ताधिकारी राम रतन ने किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण वक्त की मांग है। पोस्टरों के जरिए विद्यार्थियों ने पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. मंजुला चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। प्रदर्शनी में 41 पोस्टर प्रदर्शित लगाए गए। संयोजक अनूप घोष ने धन्यवाद दिया।