अब चार पदों पर 17 प्रत्याशी मैदान में
जागरण संवाददाता, वाराणसी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्या
जागरण संवाददाता, वाराणसी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शनिवार को छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुलदीप कुमार सिंह ने अपना पर्चा वापस ले लिया। नामवापसी के बाद अब अध्यक्ष समेत चार पदों पर 17 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामवापसी के बाद परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। मतदान आठ नवंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा।
चुनाव अधिकारी प्रो. कृपाशंकर जायसवाल ने बताया कि नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पद पर पांच, महामंत्री पद पर चार व पुस्तकालय मंत्री पद पर चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं-
अध्यक्ष पद पर (चार) : दधिच कुमार, अनुज कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह व ललिषा देवी।
उपाध्यक्ष (पांच) : अजय कुमार पाल, राहुल राज, संदीप कुमार चतुर्वेदी, जयशंकर प्रसाद व कविता विश्वकर्मा।
महामंत्री (चार) : मोहित कुमार, अनित कुमार पटेल, राहुल यादव व विवेक सिंह।
पुस्तकालय मंत्री (चार) : दीपक चौहान, कमलेश कुमार पटेल, सूरज कुमार व छाया।
सात में तीन संकाय प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित
सात संकाय प्रतिनिधियों में तीन संकाय प्रतिनिधि निर्विरोध चुन लिए गए हैं। निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में शिक्षा संकाय से निरज कुमार, विधि संकाय से श्री प्रकाश शुक्ल व समाज कार्य से अजीत यादव शामिल हैं। अब मानविकी, समाज विज्ञान, वाणिज्य तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी संकाय प्रतिनिधि हेतु चुनाव होना है।