जोश व उमंग के बीच 33 पर्चे दाखिल
वाराणसी : जोश व उमंग के बीच गुरुवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ के विभिन्न पदों के
वाराणसी : जोश व उमंग के बीच गुरुवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए 33 पर्चे दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद पर छह, उपाध्यक्ष, महामंत्री व पुस्तकालय मंत्री पद पर पांच-पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। इसके अलावा सात संकाय प्रतिनिधियों के लिए 12 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। खास बात यह है कि नामांकन करने वालों में तीन छात्राएं भी शामिल हैं।
नामांकन के मद्देनजर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। छात्रों के जुलूस व वाहनों को इंग्लिशिया लाइन तिराहे, सिगरा, घंटी मिल चौराहे पर ही रोक दिया जा रहा था। नामांकन की प्रकिया सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक चली। इस दौरान परिसर स्थित मानविकी संकाय में प्रत्याशी के साथ उसके एक समर्थक व एक प्रस्तावक को ही अंदर जाने की छूट थी।
चुनाव अधिकारी प्रो. कृपाशंकर जायसवाल ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच व वैध-अवैध प्रत्याशियों की सूची 31 अक्टूबर को शाम चार बजे के बाद जारी की जाएगी। नामांकन पत्रों की वापसी एक नवंबर को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक किए जा सकते हैं। मतदान आठ नवंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। दूसरी ओर कुलसचिव ओमप्रकाश के मुताबिक 31 अक्टूबर को भी विश्वविद्यालय में पठन-पाठन स्थगित रहेगा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार है।
अध्यक्ष पद पर (छह) : दधिच कुमार, अनुज कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, जयशंकर तिवारी, ललिषा देवी व कुलदीप कुमार सिंह।
उपाध्यक्ष (पांच) : अजय कुमार पाल, राहुल राज, संदीप कुमार चतुर्वेदी, जयशंकर प्रसाद व कविता विश्वकर्मा।
महामंत्री (पांच) : मोहित कुमार, अनित कुमार पटेल, राहुल यादव, सत्यम त्रिपाठी व विवेक सिंह।
पुस्तकालय मंत्री (पांच) : मो. सईद, दीपक चौहान, कमलेश कुमार पटेल, सूरज कुमार व छाया।
संकाय प्रतिनिधि (12) : मानविकी संकाय : दानिश अंसारी, राजेश कुमार पांडेय व आयुष कुमार जायसवाल। समाज विज्ञान संकाय : सुशील कुमार गोंड व शुभम् कुमार गौंड़। शिक्षा संकाय : निरज कुमार। वाणिज्य संकाय : अभिषेक कुमार द्विवेदी व आकाश गुप्ता। विधि संकाय : श्रीप्रकाश मिश्र। समाज कार्य : अजीत यादव तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी संकाय : दया शंकर यादव व शिवम् चौहान।