नगर निगम कर्मियों ने लगाई आग
वाराणसी : हुकुलगंज क्षेत्र में गुरुवार को कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई थी। तेज धूआं उठ रहा था। इससे
By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 12:27 AM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 12:27 AM (IST)
वाराणसी : हुकुलगंज क्षेत्र में गुरुवार को कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई थी। तेज धूआं उठ रहा था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। पूछने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम कर्मियों ने ही कूड़े में आग लगाई है। उनसे कूड़ा उठाने को कहा जा रहा था लेकिन अवकाश होने के कारण कूड़ा निस्तारण की गाड़ी नहीं आई इसलिए नगर निगम कर्मियों ने आग लगा दी। वहीं कुछ लोगों ने स्थानीय युवकों पर आग लगाने का आरोप मढ़ा। इसी प्रकार नगर के एक दर्जन इलाकों में कूड़े को आग के हवाले कर दिया गया था। यह नियम विरुद्ध कार्य सिर्फ कूड़ा उठान नहीं होने के कारण किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें