स्काउट-गाइड ने निकाली रैली
By Edited By: Published: Sun, 21 Sep 2014 08:36 PM (IST)Updated: Sun, 21 Sep 2014 08:36 PM (IST)
वाराणसी : विश्व शांति दिवस पर रविवार को उ.प्र. भारत स्काउट/गाइड ने रैली निकाली, प्रेरित किया। जनपदीय प्रशिक्षण केंद्र प्रा.वि. लहरतारा नंबर 1 व दो पर विविध कार्यक्रम किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व जिला मुख्यायुक्त डा. त्रिभुवन सिंह ने शुभारंभ किया। कहा कि स्काउट/गाइड समाज को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। गंगापुर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. श्रीप्रकाश सिंह ने झंडी दिखाकर रैली रवाना की जो बौलिया, लहरतारा, मंडुआडीह होते हुए कबीर मठ पहुंची। संचालन जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) राजेश कुमार प्रजापति व धन्यवाद (गाइड) सश्री रामेश्वरी वर्मा ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें