तीजोत्सव में खूब सजीं महिलाएं
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 07:29 PM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 07:29 PM (IST)
वाराणसी : संस्कार महिला ब्राह्मण संगठन के तत्वावधान में शनिवार को भेलूपुर स्थित एक होटल में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महिलाएं खूब सज-धज कर आईं। मुख्य अतिथि सुनीता मिश्र व संस्था की अध्यक्ष डा.माधुरी शर्मा ने नारी शक्ति, नारी सुरक्षा व त्योहारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। संस्था की सचिव डा.नीलम मिश्र ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सुनीति, मीना, ममता, मधु, सुषमा, नमिता तिवारी आदि ने भाग लिया। अतिथियों में नंदिनी भार्गव, माधुरी पांडेय, डा.रचना दूबे थीं। संचालन विभा पांडेय, स्वागत ममता द्विवेदी ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें