अपराध पर नकेल नहीं तो उतरेंगे सड़क पर
वाराणसी : उद्योग व्यापार मंडल काशी की गुड़हंट्टा (विश्वेश्वरगंज) कैंप कार्यालय में रविवार को बैठक हुई जिसमें नगर में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर रोष व्यक्त किया गया। कहा कि अपराधियों पर नकेल नहीं लगी तो व्यापारी सड़क पर उतरेंगे।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अपराधी तत्व पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं। वाराणसी नहीं बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है। आए दिन घटनाएं घट रही हैं। यदि इसी तरह व्यापारियों की हत्या होती रही तो व्यापारी शांत नहीं बैठेंगे।
विनोद न्याय मंच के अध्यक्ष बने
बैठक में सर्वसम्मति से विनोद निषाद को न्याय मंच के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। विनोद ने व्यापारी हित में संघर्ष का भरोसा दिलाया। बैठक में मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता, अनिल बिंद, धु्रवजी, मनोज जायसवाल, प्रतीक गुप्ता, गनेश लाल कसेरा, अजय जायसवाल, सलमान, अश्फाक, शंभुनाथ, रजत जायसवाल, गिरीश, सुनील सोनी, अजय गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।