को¨वद के राष्ट्रपति चुने जाने पर बंटी मिठाई
जागरण संवाददाता, उन्नाव : भाजपा के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ को¨वद के निर्वाचित होते ही भाजप
जागरण संवाददाता, उन्नाव : भाजपा के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी रामनाथ को¨वद के निर्वाचित होते ही भाजपाई खुशी से झूम उठे। परिणाम की घोषणा होते ही अलग अलग तरह से लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। कहीं मिठाई बांटी गई तो कहीं पर आतिशबाजी छुड़ाकर खुशी मनायी गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार की अगुवाई में मोहान विधानसभा प्रभारी सुनील शुक्ला के आवास पर परिणाम आते ही भाजपाई एकत्र हो गये। खुशी में आतिशबाजी छुटाई गई। इसके बाद लोगों में मिष्ठान का वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रामनाथ को दलितों के उत्थान के लिए बहुत काम किया है। वे पेशे से एक वकील हैं और उन्हें संविधान का अच्छा ज्ञान भी है। राष्ट्र के बेहतर राष्ट्रपति साबित होंगे। राष्ट्रीय परिषद सदस्य आनंद अवस्थी, जिला प्रभारी सुरेंद्र ¨सह, जिला पालक प्रभान शंकर दीक्षित, महामंत्री सरोज ¨सह चौहान, अनुराग अवस्थी, उपाध्यक्ष किरन ¨सह, आशादीन तिवारी, हरि सहाय मिश्र, शिव प्रकाश शर्मा, भानू मिश्र, विजय द्विवेदी, सुशील तिवारी, संदीप निगम, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।