Move to Jagran APP

आज सम्मेलन में भाग लेने आएंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

जागरण संवाददाता, उन्नाव : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शुक्रवार को उन्नाव आएंगे यहां वह कार्यकर्ताओं क

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 01:00 AM (IST)
आज सम्मेलन में भाग लेने आएंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
आज सम्मेलन में भाग लेने आएंगे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

जागरण संवाददाता, उन्नाव : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शुक्रवार को उन्नाव आएंगे यहां वह कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ¨चतन और सामाजिक सोच की जानकारी देकर आखिरी पंक्ति में खड़े समाज के अंतिम व्यक्ति तक का उदय करने के लिए राह दिखाएंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सदर विधायक जोर-शोर से तैयारियों में लगे रहे।

loksabha election banner

शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर निराला प्रेक्षागृह में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है। उपमुख्यमंत्री उसमें हिस्सा लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उप मुख्यमंत्री पहली बार जिले में आ रहे हैं उनके स्वागत की जोर शोर से तैयारी की गई है। वह लगभग 2 बजे यहां आ जाएंगे और सायं 3 बजे सदर विधायक पंकज गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से वार्ता भी करेंगे। सदर विधायक ने स्वागत से लेकर कार्यक्रम तक की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी है। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। नगर अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा जिसे जो जिम्मेदारी मिली है वह उसे पूरी करे। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, आनंद अवस्थी, अनुराग अवस्थी, नीरज शर्मा, संदीप पाण्डेय, प्रभात गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.