बसपा से सुरेश आउट, पंकज की इंट्री
जागरण संवाददाता, उन्नाव: सदर विधानसभा सीट पर बसपा नेतृत्व से घोषित प्रत्याशी सुरेश पाल का टिकट काट द
जागरण संवाददाता, उन्नाव: सदर विधानसभा सीट पर बसपा नेतृत्व से घोषित प्रत्याशी सुरेश पाल का टिकट काट दिया गया। मंगलवार को इसकी संगठन के सभी पदाधिकारियों काडर आदि को इसकी जानकारी देने के साथ ही जोनल कोआर्डीनेटर सिद्धार्थ गौतम ने पार्टी के नए प्रत्याशी के रूप में पंकज त्रिपाठी के नाम की घोषणा कर दी है। साथ ही सभी पदाधिकारियों से विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में युद्ध स्तर पर जुटने की घोषणा कर दी है।
पिछले कई दिनों से सदर सीट से बसपा के घोषित प्रत्याशी सुरेश पाल की टिकट कटने की चर्चाओं को मंगलवार शाम विराम लग गया। शहर के सिविल लाइन में पार्टी कार्यकर्ता के आवास पर हुई बैठक में राज्यसभा सदस्य सिद्धार्थ गौतम, मुख्य जोनल कोआर्डीनेटर विनोद भारतीय, जिलाध्यक्ष राम विलास गौतम, पंकज मिश्रा आदि ने बैठक की। इसमें सदर क्षेत्र के अलावा मुख्य संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि पार्टी मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पूर्व में घोषित टिकट काट दिया गया है। उनके स्थान पर बसपा नेता और शहर के प्रमुख व्यवसायी पंकज त्रिपाठी को सदर विधानसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है। पंकज त्रित्राठी ने छात्र जीवन में राजनीति की शुरूआत युवक कांग्रेस से की। इसके बाद 2004 के लोकसभा चुनाव में बसपा में शामिल हुए। तभी से बसपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में हैं।