पति से झगड़ एक फांसी पर झूली तो दूसरी ने पिया जहर
शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : गंगाघाट घाना क्षेत्र के गायत्री नगर भातू फार्म में गुरुवार दोपहर लगभग ढाई
शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : गंगाघाट घाना क्षेत्र के गायत्री नगर भातू फार्म में गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे एक महिला ने पति से झगड़ कर जहां फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया वहीं बुधवार रात को नेतुआ की रहने वाली 6 बच्चों की मां ने पति से झगड़ कर जहर पीकर जान देने की कोशिश की। जिसका मरहला चौराहे के निकट एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
गायत्री नगर भातू फार्म की रहने वाली राखी (25) पत्नी नीरज कश्यप का किसी बात को लेकर पति नीरज से विवाद हो गया। जिसके चलते उसने दोपहर के समय फांसी लगा ली। पति व परिजन आनन-फानन उसे फांसी के फंदे से उतार कर उपचार के लिए किसी अस्पताल ले गए हैं। वहीं नेतुआ की रहने वाली छह बच्चों की मां ने पति चंद्रशेखर की आदतों से तंग हो झगड़ कर बुधवार रात को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मरहला चौराहे के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।