मार्ग दुर्घटनाओं में युवती समेत पांच लोग घायल
उन्नाव, जागरण संवाददाता: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्गों दुर्घटनाओं में एक युवती समेत पांच
उन्नाव, जागरण संवाददाता: अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्गों दुर्घटनाओं में एक युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी चंद्रकांत पाण्डेय साइकिल से फैक्ट्री काम करने जा रहा था। कानपुर उन्नाव मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार संजय निवासी मसवासी और चंद्रकांत घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह शहर के गदनखेड़ा निवासी रत्नेश अपने गांव हड़हा अचलगंज गए थे। हड़हा गांव के सामने अचानक साइकिल सवार आ गया, जिसे बचाने में एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे रत्नेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दुर्घटना में अचलगंज के गांव बेथर निवासी राजू विमल की बेटी प्रियंक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से परिजन उसे लेकर किसी निजी अस्पताल चले गए। शहर के गिरजाबाग निवासी मुन्नीलाल किसी वाहन की टक्कर से घायल हुए उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां से परिजन लेकर चले गए।