पेड़ों को कटवाना ¨चता का विषय
असोहा, संवादसूत्र: पौधरोपण सप्ताह के अंतर्गत कांथा में सामाजिक वानिकी विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण का
असोहा, संवादसूत्र: पौधरोपण सप्ताह के अंतर्गत कांथा में सामाजिक वानिकी विभाग द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार रावत ने पौधे रोपित करके किया। जहां उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि प्रत्येक व्यक्ति अधिक से अधिक पौधों का रोपण करे। यह ¨चता का विषय है कि आज लोग पुरखों द्वारा लगाये गये पेड़ा को कुछ पैसे के लिए कटाने पर उतारू हैं जबकि पौधे लगाना उनके बूते का काम नहीं है।
उन्होंने कहा पौधों की लगातार हो रही अवैध कटान पर्यावरण पर कुप्रभाव डाल रही है। यही कारण है कि सूखा जैसी समस्या का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। भूगर्भ जल भी सूखता जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी एबी ¨सह ने कहा कि कांथा वन विभाग में 3127 पौधों को रोपित करना है। इसकी शुरुआत शनिवार से हो गई है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन विभाग अधिकारियों के अलावा एचसी जोशी, नागेंद्र बाजपेयी, वेदप्रकाश रावत, रामचंद्र रावत आदि हे। इस मौके पर ग्रामीणों ने पौधरोपण करने का संकल्प लिया।