हाईवे पर जाम से नगर का यातायात प्रभावित
शुक्लागंज, संवाद सहयोगी: शुक्रवार को हाइवे पर लगे जाम का खामियाजा नगर के यातायात को भी पूरे दिन भुगत
शुक्लागंज, संवाद सहयोगी: शुक्रवार को हाइवे पर लगे जाम का खामियाजा नगर के यातायात को भी पूरे दिन भुगतना पड़ा। हाईवे पर लोड बढ़ने पर कुछ भार गंगा बैराज के रास्ते तो कुछ वाहनों का भार गंगा पुल के रास्ते कानपुर पहुंचा। इस दौरान कई बार राजधानी मार्ग व सरैया रेलवे क्रा¨सग पर भी जाम लगता रहा।
बता दें कानपुर रामादेवी की ओर चल रहे निर्माण कार्य के कारण लखनऊ कानपुर हाइवे पर आए दिन जाम लग रहा था। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर से दोनों आवागमन वाले रास्तों पर भारी भरकम वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। किसी तरह वाहनों को एक एक कर कानपुर की ओर रवाना किया जा सका। हाइवे पर यह स्थिति खबर लिखे जाने तक बनी रही। वहीं, घंटों जाम में फंसे राहगीर जब परेशान हो गए तो उन्होंने आजाद मार्ग के रास्ते नगर की ओर से कानपुर पहुंचने का फैसला लिया। आजादमार्ग से होते हुए रोडवेज बसें, ट्रक व अन्य चौपहिया वाहन गंगा बैराज मार्ग से होते हुए कानपुर की ओर पहुंचे। इस बीच सरैया क्रा¨सग पर भी बेरीकेडिंग बंद होने के बाद कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। गंगापुल पर अधिकांश दोपहिया वाहन ही देखने को मिले। दोनों ओर से वाहनों के आवागमन के कारण पुल पर भी कई बार वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसे चौराहे पर मौजूद सिपाहियों ने व्यवस्थित कराया। सबसे ज्यादा असर मिश्रा कालोनी मोड़, कंचन नगर मोड़ व मरहला चौराहे पर देखने को मिला, जिससे राहगीर समय से अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए।