हादसे में वृद्ध की मौत दूसरा घायल
उन्नाव, जागरण संवाददाता: लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में गदनखेड़ा चौराहा से थोड़ा दू
उन्नाव, जागरण संवाददाता: लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में गदनखेड़ा चौराहा से थोड़ा दूर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अज्ञात वृद्ध की उपचार के दौरान गुरुवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। चिकित्सक की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया है।
बताते चलें गत 28 फरवरी को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 65 वर्षीय वृद्ध राजमार्ग पर घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पर सिपाीहयों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पांच दिनों तक उपचार के बाद भी वह होश में नहीं आ सका इससे उसकी पहचान भी नहीं हो सकी। गुरुवार को प्रात: घायल वृद्ध की मौत हो गई।
पुरवा, संवाद सहयोगी: के अनुसार होली पर्व के लिए गावं से पुरवा आ रहे 60 वर्षीय साईकिल सवार वृद्ध को पुरवा - बीघापुर मार्ग पर टेलीफोन एक्साचेंज के निकट एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया है। जिससे वह घायल हो गया उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
ग्राम रामा अमरापुर के मिश्रीलाल पुत्र नेवाजी साईकिल से पुरवा आ रहे थे तभी एक्स चेंज के निकट पीछे से तेजी आ रही एक चौपहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। वृद्ध गिर पड़ा और वाहन भाग खड़ा हुआ। राहगीरो ने घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया। डाक्टर ने बताया कि चोट गहरी है इससे हालत गंभीर है।