ठंड ने ली दो लोगों की जान
उन्नाव जागरण संवाददाता : ठंड ने शुक्रवार को भी लोगो को कंपकंपाए रखा। बर्फीली हवाओं का असर छाया रहा।
उन्नाव जागरण संवाददाता : ठंड ने शुक्रवार को भी लोगो को कंपकंपाए रखा। बर्फीली हवाओं का असर छाया रहा। दोपहर कुछ क्षण के लिए आसमान से सूर्य देवता की किरण कुछ क्षण के फूटी। लेकिन वह भी ठिठुरते लोगो में राहत न देकर बादलों में ही छिप कर रह गये। असहनीय ठंड से तहसील उन्नाव व सफीपुर क्षेत्र में दों व्यक्तियों की मौत हो गयी। मृतकों में एक का मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का दावा किया है। 65 वर्षीय विक्षिप्त का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सफीपुर के नवनिर्मित प्रतीक्षालय के पास मिला है। जिसकी कोई पहचान नही हुई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी की सूचना पर पुलिस ने शव को लावारिस करार देकर पोस्टमार्टम कराया है।
उन्नाव तहसील के ग्राम बदरका में असहनीय ठंड से 24 वर्षीय विनोद यादव उर्फ चौधरी पुत्र स्व. गोकुल यादव की भोर पहर घर में ही मौत हो गयी। विनोद स्थानीय एक दुकान में काम कर भरण पोषण करता था। शुक्रवार को प्रात : ठंड से घर में ही उसकी मौत हो गयी। ठंड का सिलसिला कब थमेगा यह तो मौसम विज्ञानी जाने। लेकिन ठंड ने जो स्थित पैदा कर रखी है उससे बच्चे, बूढ़ों की जान पर आ पड़ी है। असहाय व निर्धन लोगो में रात कटना मुश्किल हो रहा है। नगरीय क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने से राहगीर भी परेशान है।