Move to Jagran APP

प्रदर्शनी में जैव विविधता की मिली जानकारी

नवाबगंज, संवादसूत्र : उत्तर प्रदेश की जैव विविधता को दर्शाती एक मोबाइल प्रदर्शनी वैन स्थानीय पक्षी व

By Edited By: Published: Thu, 29 Jan 2015 08:59 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jan 2015 08:59 PM (IST)
प्रदर्शनी में जैव विविधता की मिली जानकारी

नवाबगंज, संवादसूत्र : उत्तर प्रदेश की जैव विविधता को दर्शाती एक मोबाइल प्रदर्शनी वैन स्थानीय पक्षी विहार में गुरुवार को पहुंची। जिसमें लगी प्रदर्शनी को छात्रों ने देख कर जैव विविधता के संबंध में विशेषज्ञों से जानकारी हासिल की। इस वैन में जैव विविधता के दर्शाए गए विभिन्न मॉडलों को लोगों ने खूब सराहा। प्रदर्शनी को देखने के उपरांत लोगों में जैव विविधता से जुड़ी जागरूकता हुई।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड ने एक मोबाइल बस पर जैव विविधता प्रदर्शनी तैयार करने की अवधारणा पर विचार किया। इसे लागू करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सेन्टर फॉर इन्वायरनमेन्ट एजुकेशन की भागीदारी में कार्य प्रारंभ किया गया।

प्रकृति नाम की इस बस पर प्रदर्शनी को तैयार किया गया। यह बस सीएनजी से चलती है। जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है। इस मोबाइल प्रदर्शनी का उद्देश्य स्कूलों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, युवाओं, ग्रामीण एवं शहरी समुदायों आदि को प्रदेश की जैवविविधता के प्रति जागरूक करना है। जैवविविधता की रंग-बिरंगी दुनिया को दर्शाती यह प्रदर्शनी जहां एक ओर हर किसी को आकर्षित कर रही थी वहीं इसमें जानकारियों का भण्डार भी था। बस पर 6 फोटो कोलॉज लगाए गये हैं। जो प्रदर्शनी बंद रहने पर भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। बस के पिछले हिस्से को उत्तर प्रदेश राज्य के जैवविविधता प्रतीक चिह्नों से सजाया गया है। प्रदर्शनी खुलने पर कुल 18 पैनलों के जरिए प्रदेश की जैवविविधता को दर्शाया गया है। ये पैनल जैवविविघता पर आधारित नदियों की जैवविविधता, नभभूमि व उसके आसपास बसने वाले जीव-जन्तु, कृषि, मवेशी व फल सब्जी की विविधता, प्रदेश के जंगल व संरक्षित क्षेत्रों के साथ-साथ इन पर मंडराते खतरों व संरक्षण के प्रयासों को दर्शा रही है। इसके साथ 4 और छोटे पैनल हैं जो गिद्धों, गंगा की डॉल्फिनों, जैवविविधता के महत्व को फोटो के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं।

इस बस को स्कूलों के बच्चों को दिखाने के लिए भी ले जाया जाएगा। जिससे वह महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकेंगे। प्रदर्शनी में प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयी। इसके अलावा स्कूल में विद्यार्थियों को जैवविविधता पर लघु फिल्में दिखाई गयी व संसाधन सामग्री भी दी गयी। इसे साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वालों छात्रों को प्रमाण पत्र-जैवविविधता संकल्प पत्र भी दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.