दीवार फांद चोर ने उड़ाया लाखों का माल
शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : गंगाघाट थानाक्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को दिन दहाड़े नेहर
शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : गंगाघाट थानाक्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को दिन दहाड़े नेहरूनगर मुहल्ले में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गुरुवार को चोरों ने मनसुखखेड़ा मुहल्ले में सूनसान घर में घुस कर करीब दो लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। घर लौटे गृहस्वामी ने ताला खोला तो अंदर से कुंडी बंद थी। पड़ोसी के घर से फांदकर अंदर जाकर देखने पर चोरी का पता चलने पर पीड़ित के होश फाख्ता हो गए। पीड़ित ने गंगाघाट थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।
जानकारी अनुसार उक्त मुहल्ला निवासी रामऔतार कुशवाहा पुत्र गोकुल घर में अपने पुत्र बबलू व पुत्र वधु गुड्डी के साथ रहते हैं। बुधवार को उनकी बहू व पुत्र रिश्तेदार के घर पुरवा गए हुए थे। घर पर वह अकेले बचे तो दोपहर करीब 12 बजे वह किसी काम से राजधानी मार्ग तक आ गए। शाम करीब चार बजे घर लौटे तो मेन गेट में लगा ताला खोला। ताला खोलने के बाद भी गेट नहीं खुला तो देखा अंदर से कुंडी लगी हुई थी। शंका होने पर पड़ोसी के घर से फांद कर अंदर गए तो देखा अंदर के दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। पीड़ित के अनुसार चोरों ने अलमारी का लाक साबड़ से तोड़ कर डेढ़ लाख के जेवरात, हजारों का सामान सहित दस हजार रुपए की नकदी पार कर दी। पीड़ित ने घटना की जानकारी बुधवार को गंगाघाट थाना पुलिस को दी है।