Move to Jagran APP

स्कूली बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी से ली सीख

By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 07:14 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 07:14 PM (IST)
स्कूली बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी से ली सीख

उन्नाव, जागरण संवाददाता: साइंस एक्सप्रेस को देखने रेलवे स्टेशन पहुंचे स्कूली बच्चों में प्रदर्शनी के प्रति खासा उत्साह रहा। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे बच्चों ने मनोरंजन के साथ इस विज्ञान प्रदर्शनी से तमाम सीख ली। साइंस कम्युनिकेटरों से समझने के बाद स्कूली बच्चों ने अपने साथ आए शिक्षकों से भी साइंस से जुड़ी तमाम ज्ञान परक चीजों के विषय में जानकारी की। तमाम स्कूलों से आए छोटे बच्चों में जहां वन्य जीवों को जानने की ज्यादा ललक रही वहीं हाईस्कूल व इंटर के छात्र-छात्राओं ने वर्षा जल संचयन, ऊर्जा संरक्षण, जैव विविधता व पर्यावरण आदि के संबंध में जानकारी हासिल की। किसी ने बाघ तो किसी ने तेंदुआ तो किसी ने मगरमच्छ और घड़ियाल के बारे में कम्युनिकेटरों से विस्तार से जानकारी हासिल की। वहीं कई ने हिरणों की प्रजातियों के बारे में भी पूछा। जलीय जीव जंतुओं को देख कर बच्चों ने उनके नामों और उनके खान पान के विषय में जाना।

loksabha election banner

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने जलवायु परिवर्तन, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, तटों और द्वीप समूहों, गंगा के मैदान, हिमालय आदि के बारे में साइंस कम्युनिकेटरों से विस्तार से जानकारी हासिल की।

साइंस एक्सप्रेस में लगी प्रदर्शनी देखने के बाद छात्र छात्राओं में रमेश कुमार, मनोज सिंह, विकास, निशांक, श्याम, ज्योति, पल्लवी, रेनू, प्रीती, रश्मि, निधि, सरिता, हेमलता, पुष्पा आदि ने बताया कि साइंस प्रदर्शनी में देश दुनिया के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। इन लोगों का कहना है कि जनपद में पहली बार इस तरह की साइंस प्रदर्शनी देखने का उन लोगों को मौका मिला है। तमाम चीजों के बारे में ऐसी जानकारियां मिली हैं जिसके बारे में वह लोग कुछ नहीं जानते थे। सभी ने इस प्रदर्शनी की जमकर सराहना की। ट्रेन से बाहर निकलने के बाद बच्चे बोले प्रदर्शनी बढि़या है देखकर मजा आ गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.