13 बीएलओ समेत 20 निर्वाचनकर्मियों का रोका वेतन
सुल्तानपुर : मतदाता पुनरीक्षण अभियान को निर्वाचनकर्मी ही निरर्थक साबित करने में लगे हैं। शनिवार को द
सुल्तानपुर : मतदाता पुनरीक्षण अभियान को निर्वाचनकर्मी ही निरर्थक साबित करने में लगे हैं। शनिवार को दर्जनभर से अधिक बूथों पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान बेपटरी रहा। बूथों पर नियुक्त 20 निर्वाचन कर्मी अनुपस्थित रहे। एडीएम प्रशासन ने सभी का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
जिले के सभी बूथों पर शनिवार को संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। नए वोटर बनाने के साथ पुराने लोगों के नाम व फोटो आदि संशोधन किया गया। इस बीच अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने जिले के 31 बूथों का जायजा लिया। इसमें बूथ संख्या 170, 172, 173, 174, 179, 181, 182, 226, 228, 255 व 257 पर बीएलओ अनुपस्थित रहे। बूथ संख्या 277 व 278 बंद पाया गया। वहीं इन्हीं बूथों पर तैनात सात पदाभिहीत अधिकारी गैरमौजूद मिले। अभियान को हल्के में लेने वाले उक्त सभी के कार्य को एडीएम प्रशासन ने गंभीरता से लिया। उन्होंने समस्त कर्मियों का वेतन तत्काल रोकने का निर्देश दिया। साथ ही संबधित अफसरों को कर्मियों से जवाब-तलब करने को कहा। एडीएम ने बताया कि मतदाओं कोदावे और आपत्ति करने के लिए समय बढ़ाया दिया गया है। अब 20 नवंबर तक दावा व आपत्ति दाखिल की जा सकती है।
अभियान में शामिल हुए 9615 लोग
मतदाता पुनरीक्षण मुहिम में रविवार को 9615 लोगों ने हिस्सा लिया। 5826 लोगों ने फार्म-6, 1153 ने फार्म-7 व 2637 ने फार्म-8 भरा। इसमें सर्वाधिक सदर तहसील के लोगों शामिल रहे।