भाजपा को हाथों-हाथ ले रही जनता : रवि किशन
बल्दीराय (सुलतानपुर) : भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी से राजनी
बल्दीराय (सुलतानपुर) : भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी से राजनीतिक सफर का आगाज किया। उन्होंने कहाकि प्रदेश की माटी में हमने जन्म लिया। इस माटी का विकास करने के लिए भाजपा की सरकार बनाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी के कामकाज को देखते हुए आमचुनाव में जनता बीजेपी को हाथों-हाथ ले रही है। वे इसौली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी ओमप्रकाश समर्थन में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे।
अमहट हवाई पट्टी पर चार्टर प्लेन से उतरे तो भाजपाइयों ने फूल माला पहनाकर रवि किशन और पार्टी सांसद व अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर का अभिनंदन किया। यहां से दोनों नेता काफिले के साथ हलियापुर-कुड़वार मार्ग से सुरेशनगर, बहुबरा, चंदौर, हरौरा, देहली, बघौना, बल्दीराय, पारा, सहजेवरा, आलियाबाद, रसूलपुर, वलीपुर, अशरफपुर होते हुए गोमती नदी के मिठनेपुर घाट पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह रुक-रुक लोगों का अभिवादन किया। उन्हें देखने के लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ी। अपराह्न बाद रोड-शो का समापन धम्मौर में किया गया। जहां पर लोगों को संबोधित करते हुए रवि किशन ने कहाकि भाजपा सबका साथ-सबका विकास चाहती है। भाजपा ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में समक्ष है। काफिले में डॉ.अवधेश त्रिपाठी, गांधी ¨सह, घनश्याम मिश्र, अवधेश ¨सह, रामआधर पाल, सूर्यभान ¨सह, कमलेश मिश्र, राम कृपाल यादव, जगदीश अग्रहरि, महेश ¨सह, आरपी मिश्र, नरेंद्र अग्रहरि, सुनील ¨सह आदि शामिल रहे।