सुलतानपुर में रात्रि प्रवास कर चुके हैं को¨वद
सुलतानपुर : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद सुलतानपुर शहर से अंजान नहीं हैं। करीब चार वर्ष पूर्व
सुलतानपुर : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद सुलतानपुर शहर से अंजान नहीं हैं। करीब चार वर्ष पूर्व 14 दिसंबर 2013 को वे इस शहर के सिरवारा रोड मुहल्ले में ठहरे थे। कई कार्यकर्ताओं के घर भी गए और 'रन फॉर यूनिटी' के लिए दौड़ भी लगाई थी।
भारी मतों से राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हो चुके को¨वद उस वक्त भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं में शुमार किए जाते थे। अपने शिष्ट, सौम्य एवं सभ्य छवि के लिए वे कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय थे। सन 2013 में 15 दिसंबर के दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर भाजपा हाईकमान ने 'रन फॉर यूनिटी' का कार्यक्रम तय किया था। इसमें वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक व भाजपा के संगठक रहे हृदयनाथ ¨सह के साथ 14 दिसंबर 2013 को शहर में आए। उन्हें पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी ¨सह ने सिरवारा रोड स्थित निजी गेस्ट हाउस में ठहराया था। वे इस गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 105 में ठहरे थे। भोजन गेस्ट हाउस में करने के बजाय उन्होंने एक कार्यकर्ता के घर जाकर करना पसंद किया। ये कार्यकर्ता हैं पार्टी की अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजन चौधरी।
15 दिसंबर को 'रन फॉर यूनिटी' में उन्होंने शहर के सिविल लाइन सीताकुंड, गोलाघाट इलाके में स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ दौड़ लगाई। उनका मुखर और ¨बदास अंदाज आज भी लोगों को याद है।